मारुफ हुसैन
लखनऊ।सूबे की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ और लखनऊ विकास प्राधिकरण यानि (एलडीए) के आदेशों को बिल्डर ठेंगा दिखाते हैं। जोन 7 थाना बाजार खाला के भादेवा में बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। थाना बाजार खाला के बगल से वाटर वर्क्स रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों के मानकों को ताक पे रख कर इस निर्माण का काम एलडीए के स्वीकृत मानचित्र के विपरीत हो रहा है। इलाकाई लोगों के अनुसार, बिल्डर और अधिकारियों की सांठगांठ से ये अवैध इमारत तैयार की जा रही है। और एलडीए के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।
बिल्डर और विभागीय अधिकारियों की सांठगांठ
इस अवैध निर्माण को लेकर इलाकाई लोगों ने आरोप लगाते हुए आक्रोशित हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एलडीए अधिकारियों और बिल्डर के बीच कुछ तो है,जिससे नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य जारी है।एलडीए ने जोन 7 में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तो चलाया था।बावजूद इसके इमारतों का निर्माण जारी है।

