इमरान अहमद
गोंडा।मनकापुर सुरक्षित विधानसभा के पूरे डाढ़ू में पीडीए समाज के लोगों में जनजागरण कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का आह्वाहन किया। मुख्य अतिथि मनकापुर सुरक्षित विधानसभा प्रत्याशी सपा नेता विजय पासवान ने पीडीए को विस्तार से बताते हुए कहा कि पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक के साथ- साथ शोषित वंचित पीड़ित अगड़ा भी पीडीए का हिस्सा है।

सपा की सरकार बनने पर जातीय जनगणना करा कर सभी को समान अधिकार दिया जायेगा। सपा नेता विजय पासवान ने कहा कि बाबासाहेब ने संविधान के अंतर्गत हर व्यक्ति को वोट की ताकत दी है। इसी ताकत से भाजपा को उखाड़ फेंक कर अपने हक़ हुकूक की सरकार बनानी है, तभी अच्छे दिन आएंगे। भाजपा लोकतंत्र और संविधान की विरोधी है। सपा के राष्ट्रीय सचिव पवन कुमार सिंह ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने पर विशेष चर्चा की।

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगराम, बलराम यादव, मेराज आलम, रमेश यादव, प्रदीप यादव, विक्रम शर्मा, यार मोहम्मद ने सभी जनता जनार्दन का अभिवादन किया। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम सपा कार्यकर्ता व पीडीए के लोग मौजूद रहे।

