गोंडा।महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में नगर पंचायत बेलसर के अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ अजीत सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर गोलू सिंह ने कहा कि शिक्षकों के प्रत्येक कार्य के लिए आप सदैव सजग रहते हैं जिसका प्रतिफल है कि दो दर्जन से अधिक वर्षों से आप शिक्षकों का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय के विकास में जो भी आवश्यकता होगी नगर पंचायत उसे वरीयता में पूर्ण करेगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि शिक्षकों का संगठन के प्रति अटूट आस्था है जिसका प्रतिफल है कि वह मुझे बार-बार अपना जिला अध्यक्ष चुनता है। उन्होंने शिक्षकों के अपार समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया और कहा कि शिक्षकों की जो भी लंबित समस्याएं होंगी उनका त्वरित निदान कराया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद पांडे, मोहम्मद हनीफ, पिंकू सिंह सोनू तिवारी सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

