सुल्तानपुर।प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपनी पार्टी में राष्ट्रीय और प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार किया है।जिसमे आज जिले के जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ टिंकू सिंह को युवा मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया है।वही जहा इस घोषणा के बाद जितेन्द्र प्रताप सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर है तो वही उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वालों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अपने खुशी का इजहार किया है।
इस बाबत जब जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ टिंकू सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि मैं पार्टी के प्रति सदैव सजग रूप से काम करने का काम किया था।मुझे पार्टी हाइ कमान द्वारा जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक उसका निर्वाहन करूंगा।पार्टी में हमेसा मजबूत करने की दिशा में करते हुए पार्टी नीतियों का पालन करूंगा।जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री ओम प्रकाश राजभर व पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर अरविन्द राजभर को धन्यवाद देते हुए उनके द्वारा बनाये पार्टी के नियमो का पालन करने शपथ भी उठाई।

