गोंडा:भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठान को लेकर कोतवाली इटियाथोक के पूरे परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया। कोतवाली के मुख्य गेट पर स्वागत की भव्य रंगोली बनाई गई। कार्यालय के मुख्य द्वार पर भगवान श्री राम और सीता की मूर्ति को पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बड़े ही अच्छे ढंग से रंगोली के माध्यम से सजाया गया।

कोतवाली इटियाथोक में तैनात अनीता, कुमकुम, मोनिका, किरन, नीतू, अजीत सिंह, अंजू यादव, अभिमन्यु और शशांक द्वारा परिसर में विभिन्न रंगोली सजाई गई। कोतवाली इटियाथोक में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैय्या ने रंगोली द्वारा सजाई गई कोतवाली इटियाथोक को देखकर गदगद हो गए और रंगोली में शामिल पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए नकद राशि सौंपी। क्षेत्र के लोग कोतवाली इटियाथोक में बनाई गई रंगोली को देखने के लिए आते रहे। परिसर में बने मन्दिर में भी भजन कीर्तन होते रहे। कोतवाली परिसर में देर शाम भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमे क्षेत्र के लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

