सिरकोनी।सिरकोनी बाजार चौराहे पर शनिवार को वाराणसी के भेलूपुर सर्किल के सीओ की इनोवा और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत से दोनो वाहनों में सवार सीओ सहित अन्य लोग बाल बाल बच गए। कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी देवेश सिंह कार सवार लोगों को उपचार के लिए भिजवाया। मौके पर थानाध्यक्ष जलालपुर मनोज सिंह से वाहनों को राजमार्ग से हटवाकर थाने भिजवाया।
इनोवा कार से सीओ भेलूपुर धनंजय मिश्र अपने गनर व चालक के साथ दिल्ली से वाराणसी लौट रहे थे। जैसे ही उनकी इनोवा गाड़ी बाजार के चौराहे पर पहुंची ही थी कि उसी समय दूसरी पटरी से आ रही कार अचानक चौराहे पर स्थित कट से दाहिने मुड़ गयी। इनोवा के सामने अचानक कार के आ जाने से दोनों गाड़ियों में भिड़ंत हो गयी। दोनो गाड़ियों में सवार लोगों को लोगों ने तत्काल बाहर निकलवाया। इनोवा कार में वाराणसी कमिश्नरेट के भेलूपुर सर्किल के सीओ धनंजय मिश्रा बैठे थे। वे बाल बाल बच गए। इनोवा गाड़ी चालक नंद कुमार शुक्ला व गनर अमित यादव को हल्की चोटें आई है। उन्होंने घटना की जानकारी जलालपुर पुलिस को दी।सीओ सिटी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। और सीओ धनंजय मिश्र को दूसरे वाहन से वाराणसी के लिए रवाना किया गया। वहीं दूसरी ओर कार को पुलिस थाने ले आई।

