इमरान अहमद
गोंडा।पवित्र नगरी अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देश भर के राम भक्त उत्साहित हैं। 22 जनवरी के दिन को पूरे देश के राम भक्त दीपावली मनाने की तैयारी में हैं। शहरों व बाजारों में खूब खरीदारी हो रही है। घरों और प्रतिष्ठानों को संवारने और सजाने में लगे है। इसलिए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से कारोबारियों को मानो संजीवनी डे मिल गई हो।
वजीरगंज क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में राम मंदिर उद्घाटन वाले दिन को भव्यता से मनाने की तैयारियां जोरों से चल रही है। हर राम भक्त भगवान राम के वनवास से वापस लौटने पर जैसे दिए जलाए थे और खुशियां मनाई थी। अब उसी प्रकार से जब राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है तो राम भक्त बड़ी दीपावली मनाने की तैयारी में जुटे हैं। बड़ी मात्रा में लोग मिष्ठान के आर्डर दे रहे हैं। मिठाई की दुकानों में मिष्ठान तैयार हो रहे हैं। आतिशबाजी की भी विक्री शुरू हो गई है। लोग राम मंदिर उद्घाटन पर वजीरगंज क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे देश में जमकर आतिशबाजी छुड़ा कर खुशियां मनाएंगे। दिए के अलावा झिलमिल झालरों की भी जमकर खरीद हो रही है। इसके अलावा घरों प्रतिष्ठानों में रंग रोगन के भी कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। पेंट की खरीद भी खूब हो रही है। इसके अलावा झंडा बैनर आदि की भी खूब विक्री हो रही है। हर कोई घर और प्रतिष्ठान पर भगवा जय श्रीराम लिखा झंडा लगा रहा है।बाइक आदि पर भी छोटे झंडे कसे जा रहे हैं।
घरों में पकवान बनाने की भी तैयारियां चल रही हैं। इसलिए खाद्य सामग्री की भी खूब खरीद हो रही है। बाजार के जानकार बताते हैं कि किसी त्योहार से कम खरीद फरोख्त नहीं हो रही है। व्यापारी बताते हैं कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ने सर्दी में सुस्त पड़े कारोबार को संजीवनी देने का काम किया है।

