गोण्डा।ग्राम चौपाल में आम जनपदवासियों से सीधे संवाद के बाद अब बारी अधिकारियों से जवाब तलब करने की है। डीएम नेहा शर्मा सितंबर और अक्टूबर माह में जनपद के सभी तहसीलों व विकासखंड कार्यालयों का निरीक्षण करेंगी। डीएम की ओर से गुरुवार को इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस दौरान संबंधित क्षेत्र में शासन के विकास प्राथमिकता कार्यों के साथ जनशिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर जोर दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, साफ-सफाई सहित ग्रामों में विकास कार्यों के लिए बनाई जा रही योजनाओं का क्रियान्वयन, मनरेगा, विकासखंड पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता आदि पर जोर दिया जाएगा।
डीएम ने जिले में संवाद की नई संस्कृति को विकसित किया है। बीते दिनों ग्राम चौपाल 2.0 के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। इनके माध्यम से जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। अब, अधिकारियों के जवाबदेही की बारी है।
विकासखंडों व तहसील के निरीक्षण कार्यक्रम
03 सितंबर: तहसील गोण्डा सदर
10 सितंबर: विकासखंड रूपईडीह
13 सितंबर: तहसील करनैलगंज
17 सितंबर: विकासखंड कार्यालय पंडरीकृपाल
20 सितंबर: तहसील तरबगंज
24 सितंबर: विकासखंड झंझरी
27 सितंबर: तहसील मनकापुर
01 अक्टूबर: विकासखंड कार्यालय इटियाथोक
04 अक्टूबर: विकासखंड कार्यालय मुजेहना
08 अक्टूबर: विकासखंड कार्यालय करनैलगंज
11 अक्टूबर: विकासखंड कार्यालय कटरा बाजार
15 अक्टूबर: विकासखंड कार्यालय परसपुर
18 अक्टूबर: विकासखंड कार्यालय हलधरमऊ
22 अक्टूबर: विकासखंड कार्यालय तरबगंज
25 अक्टूबर: विकासखंड कार्यालय बेलसर
29 अक्टूबर: विकासखंड कार्यालय वजीरगंज
01 नवंबर: विकासखंड कार्यालय नवाबगंज
05 नवंबर: विकासखंड कार्यालय मनकापुर व 08 नवंबर: विकासखंड कार्यालय बभनजोत एवं छपिया में होगा।

