वहीदुल्लाह
बभनजोत गोंडा।तालाब के बगल गन्ने के खेत से सटे धान के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात नर कंकाल। गांव में मचा हड़कंप।मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
शुक्रवार को सुबह खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनजोत मजरा पाठानडीह गांव में तालाब के किनारे गन्ना से सटे धान के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात नर कंकाल ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना ग्राम प्रधान मैराज अंसारी को दी।ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी घटनास्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष सर्वजीत गुप्ता ने नर कंकाल को खेत से बाहर निकलवाया।पुलिस ने नर कंकाल के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सका। नर कंकाल से अंदाजा लगाया जा रहा है कि लगभग 20-25 दिन पुराना शव रहा होगा।मिले हुए शव कंकाल पर ब्लैक कलर का सलवार पहना हुआ था।जिससे लग रहा है कि किसी लड़की का कंकाल होगा। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में हुए अधिक बारिश से तालाब व खेतों में अधिक पानी भरा हुआ था आशंका है की कही से यह शव पानी में बह कर आया होगा।
थाना अध्यक्ष सर्वजीत गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक शव खेत में पड़ा हुआ है सूचना पर वहां तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो नर कंकाल को तत्काल खेत से बाहर निकाल कर और आसपास के लोगों से उसके पहचान की कोशिश की गई लेकिन उसका शिनाख्त अभी नहीं हो सका है कंकाल का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

