इमरान अहमद
मनकापुर।लोकसभा गोंडा से लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने वाले सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद रविवार को बिना किसी पूर्व सूचना के पहली बार अपने निज निवास मनकापुर कोट पहुँच गए।जहाँ उनका इंतज़ार कर रहे समर्थकों,कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियाँ धरी रह गई।वहीं वह खुद लोकसभा क्षेत्र के जनता के बीच जाकर उनसे उनकी खैरियत जानी।और कुछ शोकाकुल परिवारों के बींच पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त कर ढांधस बँधाया।

आपको बता दें की गोण्डा से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया को भारत सरकार में विदेश राज्य मंत्री बनाया गया है।मंत्री बनने के बाद रविवार को वह जिले में पहली बार अचानक पहुंच गए।जिसकी खबर किसी भाजपा नेता या कार्यकर्ता को नहीं पहुंची,जबकि भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनके जिले की सीमा मे प्रवेश करते ही जगह जगह जोरदार तरीके से स्वागत करने का इंतज़ार कर रहे थे,लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और राजा भैया गुपचुप तरीके से अपने निज निवास मनकापुर कोट पहुंच गए।

उसी दिन कुछ दिन पूर्व एक ही परिवार में हुए मौत पर छपिया पहुँच कर शोक संतृप्त परिवार से मिल शोक संवेदना व्यक्त करने चले गए।तब लोगों को उनके आने की जानकारी मिली।वहीं सोमवार को अपने आवास पर जनता से भी मिल कर उनका हालचाल जाना।इस दौरान लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर बधाई दी।हालाँकि कई दफ़ा यह देखा जाता है की जब कोई नेता कोई पद पाने के बाद प्रथम बार अपने गृह क्षेत्र पहुँचता है तो वह लंबी गाड़ियों का काफीला लेकर लाव लश्कर के साथ आता है,लेकिन जिस तरह की सादगी के साथ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया अपने निवास स्थान पहुँचे लोग मिसाल दे रहें हैं।

