कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय कस्बे के मौर्य नगर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया, इस हादसे में दो दुकानें टूट गई और ट्राला चालक समेत दो अन्य घायल हो गए। घटना शनिवार की रात्रि की है। गनीमत रही कि समय रात्रि का रहा। जिससे दुकानें बंद थी और मौके पर कोई मौजूद नहीं था। वरना किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
घटना कर्नलगंज नगर के मौर्य नगर चौराहा की है। रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्राला चौराहे पर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्राला पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराया और फिर मकान के बाहर लगे टिन शेेड को तोड़ते हुए मकान में जा घुसा। ट्राले की बॉडी मकान की छत से टकरायी तो तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास अफरा तफरी मच गयी। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दुर्घटना मे चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्राला को बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लेकर विवेचना में जुटी है।

