गोंडा।पुलिस अधीक्षक जिले में अपराध की रोकथाम के लिए अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही हेतु विनीत जायसवाल पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज सौरभ वर्मा के नेतृत्व में वजीरगंज थाने की पुलिस टीम ने थाने पर दर्ज मु0अ0सं0-925/23 धारा 147,148,149,324,307,323,504,506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजन सिंह पुत्र देवेश सिंह निवासी ग्राम काशीपुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा को पोर्टलगंज डिहवा रोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।
क्या था मामला
दिनांक 02 जून 2024 को वादी राघवेन्द्र सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी ग्राम रामपुर खरहंटा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा ने थाने में लिखित तहरीर दी गयी थी कि दिनांक 02 जून 2024 को वादी स्कार्पियो गाड़ी से दर्जी कुआं से अपने दोस्त के साथ घर वापस आ रहा था। मेट जी स्कूल के पास विपक्षीगण द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर गाड़ी रोकने का प्रयास किया गया। गाड़ी न रोकने पर जान से मारने की नियत से गोली फायर की गई, मिली तहरीर के आधार पर वजीरगंज थाने में मु0अ0स0- 230/24 धारा 147, 148, 149, 307, 504, 506 भादवि बनाम राजन सिंह आदि 04 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था आज दिनांक 25 जून 2024 को नामजद अभियुक्त राजन सिंह पुत्र देवेश सिंह निवासी ग्राम काशीपुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा को पोर्टलगंज डिहबा रोड के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजन सिंह पुत्र देवेश सिंह निवासी ग्राम काशीपुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
इन धाराओं में दर्ज हुआ था अभियोग
मु0अ0स0- 230/24 धारा 147, 148, 149, 307, 504, 506 भादवि थाना वजीरगंज गोण्डा।
मुoअoसo 274/24 धारा 3/25आर्म्स एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
टीम में शामिल रही पुलिस
उ0नि0 सावन सिंह
उ0नि0 गिरिजेश यादव
हे0का0 आनन्द सिंह,का0 अम्बरीश यादव व
का0 राजन जायसवाल शामिल रहे।

