गोंडा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत के प्रांत अभ्यास वर्ग बाराबंकी के सिटी एजुकेशन विद्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें सूबे के 26 जिलों से आए 300 अभ्यर्थियों ने वर्ग में भाग लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इस अभ्यास वर्ग में 12 सत्रों में विभिन्न प्रकार की विषयों पर चर्चा की हुई।वर्ग के अंतिम दिन गोंडा विभाग में नवीन दायित्व की घोषणाएं की गई।
गोंडा विभाग का विभाग प्रमुख डॉक्टर अनुपम पांडे को बनाया गया।और जिला प्रमुख गोंडा पवन शुक्ला की घोषणा की गई।जिला प्रमुख नंदिनी नगर डॉ० पंकज श्रीवास्तव को बनाया गया,जिला संयोजक गोंडा कुलदीप तिवारी व जिला सह संयोजक अभिनव सिंह खालसा को बनाया गया। जिला संयोजक नंदिनी नगर चंद्रभूषण त्रिवेदी को बनाया गया। और विभाग छात्रा प्रमुख रानी तिवारी को बनाया गया है।विभाग संगठन मंत्री के रूप में अजय शुक्ला,जिला संगठन मंत्री हरिओम शर्मा को बनाया गया है इनके बनाएं जाने पर सुधांशु मिश्र,अक्षिता त्रिपाठी,संदीप शुक्ला व रोहित कुमार ने बधाई दी है।

