गोण्डा।शनिवार को थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने वजीरगंज थाने में जनसुनवाई की। जनता की जनसमस्याओं को सुना और उनके समस्याओं का त्वरित व गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

वजीरगंज थाने पर सुनवाई के दौरान 10 शिकायती प्रार्थना पत्र आया था। जिसमें से 01 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारित किया गया, शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया।इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्तराजपत्रित पुलिस अधिकारियों व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने अपने थानों पर समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में प्राप्त हुए कुल प्रार्थना पत्रों में से 14 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष राजस्व संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण हेतु मौके पर भेजा गया।समाधान दिवस के मौके पर राजस्व व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

