गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल कैम्प कार्यलय में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर लंबित अभियोगों के विवेचना, लंबित जांच प्रार्थना पत्रों व लंबित प्रारंभिक जांचो आदि की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। काफी दिनों से लंबित चल रही विवेचनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर इतनी लम्बी अवधि तक विवेचनाओं के लंबित रखने का कारण पूछते हुए विवेचनाओं में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करने व गुण दोष के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया है।

लंबित विवेचनाओं विशेषकर महिला संबंधी अपराध व SC/ST एक्ट से संबंधित अभियोगो के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। गैंगेस्टर के प्रकरणों में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 14(1) के प्रकरणों में सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की समीक्षा की और अपराधियों के विरूद्ध खोले गए एच0एस0 , अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट के तहत अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा की। एसपी ने पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर ज्यादा से ज्यादा गैंग रजिस्ट्रेशन हेतु निर्देशित किया। जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों के आने पर उनकी समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उसका तत्काल निस्तारण किया जाए।
वर्ष 2024 में अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 77 अभियुक्तों के विरुद्ध 21 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं । कुल 57 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है । गैंगस्टर एक्ट के 02 प्रकरणों में अपराध से अर्जित की गयी 25,53,900 रू0 की सम्पत्ति जब्त की गयी है । 148 व्यक्तियों पर गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी तथा अपराधियों पर शिंकजा कसने के लिए अब तक 04 सक्रिय गिरोह के ऊपर गैंग पंजीकरण की कार्यवाही की गयी जिससे इन गिरोह की हमेशा निगरानी की जा सके।
इस मौके पर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत,अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय व जिले के सभी क्षेत्राधिकारी रहे।

