लखनऊ।रविवार को मौलिक अधिकार संघर्ष समिति और मास वालेंटियर्स फोर्स के प्रांतीय कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक बोधानंद बुद्ध विहार रिसालदार पार्क लखनऊ में नंद किशोर आजाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मत से अमृतलाल गौतम के अनुरोध को स्वीकार कर राष्ट्रीय समन्वयक और घनश्याम प्रजापति को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

प्रदेश के सभी जिलों में जिला एवं मंडल ईकाई के गठन की प्रक्रिया बैठक से शुरू की गई है। लखनऊ में 7 जुलाई,14जुलाई को बलरामपुर में 20-21जुलाई को, नालन्दा 28जुलाई बस्ती 4 अगस्त, गोरखपुर 10-11बटिण्डा(पंजाब)और दिल्ली 18 अगस्त, बहराइच 25 अगस्त, सुल्तानपुर 01सितम्बर, सिद्धार्थ नगर 08 सितम्बर, अयोध्या 15 सितम्बर, लखनऊ 17सितम्बर, पटना 22 सितम्बर, हरदोई 29 सितम्बर इन सभी जिलों का सीतापुर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए ए ० के ० नन्द राष्ट्रीय संगठक ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सब का राष्ट्रीय उत्तरदायित्व और नैतिक कर्तव्य है। संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित तो देश सुरक्षित और देश सुरक्षित तो हर नागरिक सुरक्षित। सांस्कृतिक परिवर्तन के बिना सामाजिक परिवर्तन की बात करना अंधों के शहर में आइना बेचने के समान है। मास और एम०वी० एफ० परिवार बाडी और ब्रेन में मैत्री भाव जगाता है। मैत्री ही सम्पूर्ण धम्म है, मास के कार्य की आधारशिला है। कश्मीर से कन्या कुमारी तक और जाम नगर से कोहिमा तक सांस्कृतिक परिवर्तन करना हम सब का नैतिक कर्तव्य है। समाज को भय,भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए मैत्री बल ही महत्वपूर्ण पथ है। कार्यक्रम में आरएल राक्षस,भागीरथी मौर्य,घनश्याम प्रजापति,नंद किशोर आजाद,उमेश कुमार,शिवानंद मौर्य,आरके शर्मा,संतोष कुमार,अनूप कुमार गौतम,काशीराम मौर्य,सुशांत कुमार,हरिश्चंद्रा,राजेश कुमार,भंते ज्ञानालोक,भंते दीपांकर ने हिस्सा लिया और सर्व सुख गाथा से कार्यक्रम का समापन किया।

