गोंडा।मंगलवार भोर में मिश्रीलाल ने वजीरगंज पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई संजय सोनी (40 वर्ष) पुत्र बाबादीन सोनी,निवासी बनकटवा हरनाटायर थाना मनकापुर का शव चिम्दमयी नाले के कठावा पुल पे पड़ा हुआ है।सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस व उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच की गई, तो जांच में पाया गया कि मृतक की कनपटी पर गनशॉट इंजरी का निशान है व पास में ही एक तमंचा 12 बोर पड़ा हुआ है।मृतक की मोटरसाइकिल बगल में खड़ी हुई है।
सूचना पर तत्काल फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।मृतक के कमरे से मृतक द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है,जिसमें मृतक ने काफी कर्ज हो जाने के कारण अपनी परेशानी का उल्लेख किया है और लिखा है की “मैं दुनिया छोड़ कर जा रहा हूं..” । उक्त सुसाइड नोट में मृतक द्वारा तीन व्यक्तियों को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है।पुलिस ने उक्त सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर उसका परीक्षण कराया जा रहा है।शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया । सुसाइड नोट में नामित तीनों आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है । पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

