मनकापुर:इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा व पवित्र त्योहार ईद-उल-फित्र अकीदत व एहतेराम के साथ शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाहों व मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की तथा एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार व आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व ईद-उल-फितर पूरे जोश और अकीदत के साथ मनाया गया।गोन्डा नगर,खोरंहसा,करनैलगंज,मनकापुर,नवाबगंज,वजीरगंज सहित ज़िले भर की सभी ईदगाह,नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज के बाद मुल्क में अमन और इत्तेहाद की दुआ की गई। जहाँ हजारों लोगों ने एक साथ सजदे में सर रखकर रब की इबादत की। इस दौरान मुल्क की तरक्की व खुशहाली की दुआ भी की गयी।नमाज़ के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की।

ईद उल फितर पर मनकापुर नगर में स्थित जामा मस्जिद व मस्जिद दारुस्सलाम व ईदगाह सहित शहर के आसपास गांव धर्मपुर,मछली गाँव,धुसवा,झिलाही,मनकापुर गांव सहित दर्जनों मस्जिदों में हजारों की संख्या में लोगों ने ईद की विशेष नमाज अदा की।मनकापुर की जामा मस्जिद में मौलाना मुनव्वर अली खान व मस्जिद दारुस्सलाम में मौलाना मुशीर कासमी ने नमाज अदा कराई।नमाज़ के बाद एक दूसरे को गले मिलकर व लोगों के घर जाकर ईद की बधाई दी।इस मौके पर तनवीर खान,अजीजुल हसन,तौफीक अहमद,डंपी,ज़ाहिद रज़ा,नौशाद ख़ान,मो फ़ैज़,मेराज राईनी,अफ़सर,अब्दुल मन्नान सभासद,इकरार अहमद,मौलाना अनवार कासमी,रिजवान,नईम खान,करम अली,डॉक्टर इक़बाल हाशमी,जमाल इलाही,फजलुर्रहमान हाशमी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

वहीं हमारे सादुल्लाह संवाददाता के अनुसार नगर क्षेत्र में ईदुलफित्र का त्योहार हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारा के साथ मनाया गया।क्षेत्र के सादुल्लाह नगर, ऐदहा अहिरौली, कम्मरपुर,सहजौरा, नेवादा दतलुपुर, गूमा फातिमा जोत, अलाउददीनपुर,ओबरीडीह, रहमतपुर, देवरिया इनायत आदि विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में मुसलमानों ने सामूहिक रूप से ईदुलफित्र की विशेष नमाज अदा की।नमाज के बाद सामूहिक रूप से भारत देश की आर्थिक, सामाजिक तरक्की,आपसी भाईचारे सहित विश्व शांति की दुआ की गई।तत्पश्चात लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। एक दूसरे के घरों पर जाकर सिविईयां खाई।

