वजीरगंज,गोंडा।बुधवार को सीडीओ एम चंद्रमौलि ने क्रिटिकल मतदान बूथों की तैयारियों का जायजा लिया तथा कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने रामपुर खरहंटा प्राथमिक विद्यालय की जमीन ऊबड़खाबड़ होने पर उसके समतलीकरण का निर्देश दिया। मझारा में रैम्प टूटा तथा बिजली बोर्ड खराब मिला वहीं मतदान केंद्र पर मतदान स्थल संख्या अंकित न होने पर नाराजगी जताई तथा उसे तत्काल दुरस्त करने का निर्देश दिया। जबकि जमुनहा मझरेती पर निर्माणाधीन सड़क पर पड़े बड़े बड़े बोल्डरों को तत्काल दुरुस्त करने के पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता को फोन भी किया। उन्होंने सभी केंद्रों पर बीएलओ को मतदान से पूर्व मतदाता पर्ची का वितरण करने तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का भी निर्देश दिया। सीडीओ ने बरईपारा, जोकही का भी निरीक्षण कर व्यवस्था देखी और कमियों को दुरुस्त करने को कहा। इस दौरान बीडीओ प्रदीप कुमार सिंह, एडीओ पंचायत रवि मिश्रा, बीईओ हर्षित पांडेय संबंधित प्रधान व प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

बूथ निरीक्षण करने आयी सीडीओ एम चंद्रमौलि ने प्राथमिक विद्यालय मझरेती के बच्चों से बातचीत की तथा उन्हें किताबें वितरित की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और अपने विद्यालय का नाम रोशन करने की सीख दी। उन्होंने विद्यालय अध्यापकों को अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करने को कहा। इस मौके पर बीइओ हर्षित पांडेय, प्रधानाध्यापक नंदकुमार मिश्र, शिक्षिका रेनू त्रिपाठी प्रधानपति सरवर अली अच्च्युतानंद शुक्ल आदि मौजूद रहे।

