वीरेंद्र सिंह सेंगर
अजीतमल,औरैया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दूबे ने आरोप लगाया है कि शिक्षा क्षेत्र अजीतमल के प्राथमिक विद्यालय सुरजनपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय पेटलनगर में पिछले कई वर्षों से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का पैसा नहीं निकाला गया है। ऐसे में छात्रों के लिए चलाई जा रही सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना लगभग बंद होने की कगार पर है।
दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने बच्चों के हित में अपनी जेब से भोजन कराते आ रहे हैं। वो किसी प्रकार से बच्चों को मध्याह्न भोजन की योजना का लाभ मिल सके। जबकि पटेल नगर के विद्यालय के प्रधानाध्याक द्वारा एमडीएम बंद करने की सूचना सभी उच्च अधिकारियों को दी है। और एमडीएम बंद कर दिया है। और बहत जल्द सुरजनपुर में भी बंद कर दिया जाएगा। ग्राम प्रधान और सभासद द्वारा उक्त योजना के संचालन में सहयोग न करने से सरकार की यह योजना बंद करनी पड़ रही है। आरोप है कि कई बार उच्च अधिकारियों को प्रकरण के बाबत बताया गया लेकिन, उसका कोई समाधान नहीं हुआ। प्राथमिक विद्यालय सुरजनपुर की कंपोजित ग्रांट भी पिछले वर्ष की वापस हो गई थी। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे ने बताया कि उपरोक्त विद्यालयों का समाधान जल्द किया जाए। शिक्षा क्षेत्र अजीतमल में खाद्यान में मिलने वाला गेहूं पिछले 6 माह से नहीं दिया गया है। कनवर्जन कास्ट भी 6 माह से नहीं आई है। ऐसी स्तिथि में एमडीएम किस प्रकार बनेगा उच्च अधिकारीयों से मांग की कि जल्द से जल्द समाधान किया जाए। जिससे सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना सुचारू रूप से चल सके।

