गोंडा।सोमवार को राम भक्तों का सैलाब भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप व संयोजन मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू द्वारा किया गया।यात्रा के सफल बनाने के लिए माइक्रो लेवल पर प्लानिंग तैयार की गई थी। जिले के सभी बूथों से 5 रामभक्तो को भाजपा ले जाने में सफल रही। रामलला का दर्शन के लिए गोंडा विधानसभा की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, तरबगंज विधानसभा की जिम्मेदारी जिला मंत्री अजय सिंह पिंकू व कर्नलगंज विधानसभा की जिम्मेदारी जिला मंत्री संदीप सिंह, मेहनौन की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे, मनकापुर की जिम्मेदारी जिला कार्य समिति सदस्य मनीष द्विवेदी , गौरा विधानसभा की जिम्मेदारी जिला मंत्री विनय शर्मा को दी गई थी।
राम भक्तों के दर्शन के लिए बस को रवाना करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने कहा कि कई सदियों के इंतजार का फल आज मिला है। हम सभी लोग सौभाग्यशाली हैं जिनके सामने आज राष्ट्र के आराध्य के भव्य मंदिर के निर्माण के साथ-साथ उनके विग्रह की स्थापना को अपनी आंखों से देख पाए।
श्री राम जन्मभूमि दर्शन यात्रा के जनपद के संयोजक मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टोली के परिश्रम की परिणति स्वरूप यह कार्य संभव हो पाया है।

