जिला संवाददाता : शरीफ अंसारी
लखीमपुर खीरी।मामला थाना क्षेत्र पढूआ के अंतर्गत ग्राम सोठियाना के मजरा दुलही का है। जहां की निवासी मैनाज बानो पत्नि समुदार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्राथना पत्र में पीडिता का आरोप है कि कि घटना 23 मई की रात करीब 9 बजे की है जब गांव के ही निवासी ताज मोहम्मद पुत्र स्व.अहमद ने छल कपट पूर्ण ढंग से व्यवहार बनाकर पीडिता को गाव के एक मोहल्ले सोथीयाना (पूरब) ले जाकर छोड़ दिया और खुद वापस आकर पीडिता के घर में घुस गए।घर में रखे पीडिता के गहनों में कान के झाला सोने के मटर माला ,सोने की अंगुठी पायल चांदी की तथा 5000 रुपये नगद बक्से से चुरा ले गए।इस घटना में उसके सहयोगी वहीद अली, पुत्र एजाज अली, इरफान पुत्र सिद्दिकी निवासी उपरोक्त भी शामिल हैं पीडिता ने बताया कि उक्त घटना की सूचना चौकी प्रभारी ढखेरवा को दी।पीडिता का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने विपक्षीगणों से रिश्वत लेकर सभी को छोड़ दिया है ।और उल्टा पीडिता पर ही सुलह करने का दबाब चौकी प्रभारी द्वारा बनाया जा रहा है।पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।

