गोण्डा।स्वच्छता को लेकर नपाप द्वारा आए दिन नए नए उपाए अपनाए जा रहे है। ऐसे में नपाप अध्यक्ष के द्वारा शहर वासियों को एक कदम और स्वच्छता की ओर आगे लाया है। ग्रीन ब्लू रंग की डस्टबिन से स्वच्छता का समाधान निकालते हुए डस्टबिन में कचरे की पहचान बताई गई। जिससे लोग कचरे की पहचान कर डस्टबिन में डाले। गीले व सूखे कचरे की पहचान से जहां रीसाइक्लिंग होने में आसानी रहेगी तो वहीं स्वच्छ व सुंदर गोण्डा की पहचान बनेगी।

नगरपालिका द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नपाप अध्यक्ष उज्मा राशिद ने सभी वार्डो के सौ घरो में कूड़ेदान की व्यवस्था की है। जिसे बहुत जल्द सभी वार्डो में घरों तक पहुंचाया जाएगा। जिससे लोग गीले व सूखे कचरों को इधर उधर फेंकने के बजाए डस्टबिन के अलग अलग रंगों के हिसाब से उसमें डाले और शहर को क्लीन एंड ग्रीन के साथ साथ स्वच्छ व सुंदर बनाए रखें।

