महराजगंज तराई,बलरामपुर।विकासखंड तुलसीपुर के अंतर्गत सफाई कर्मियों की तैनाती में इस तरह विभागीय कर्मचारियों की मनमानी चल रही है।एक वर्ष से विकासखंड तुलसीपुर के चौदह ग्राम पंचायत ऐसे हैं जिसमें एक भी सफाई कर्मी की तैनाती नहीं की गई है। जबकि पाँच ग्राम पंचायत में मनमाने तरीके से दो-दो सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है।
ग्राम पंचायत में बढ़ रहे गंदगी को देख कर ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से भी की है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जिन ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी के तैनाती नहीं है। उनमें परसपुर करौंदा, भंगहा कला, नंदमहरा, रतनपुर, रजवापुर, गुलरिहा, हरहटा, विशुनपुर खैरहनिया ,चौहत्तर कला, बदलपुर, बुढ़न्तपुर जयनगरा महराजगंज तराई, शिवचरनडीह है। साथ ही जिन ग्राम पंचायत में दो-दो सफाई कर्मचारियों के तैनाती है उनमें बेला, ठाकुरापुर, रेहरा, लालबोझी, महदेईया, है। ग्रामीण अब्दुल्ला शमशम,शिव सिंह पोले आदि लोगो ने विभाग के उच्च अधिकारियों से नियम अनुसार ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों के तैनाती करने की मांग की है।

