गोन्डा।फाल्गुन एकादशी पर आयोजित श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में भजन कीर्तन का आयोजन श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया गया। जिसमें सर्वप्रथम स्थानीय भजन गायक पुनीत बंसल, गोकुल चन्द शर्मा, परमानंद शर्मा,अंकित लवी, श्याम बंसल,धवल शर्मा सहित अन्य लोगो ने बाबा खाटू श्याम जी के भजनों का वर्णन किया। उसके बाद बनारस की सुप्रसिद्ध भजन गायिका पायल अग्रवाल ने गाया ….राम रट लें सिया राम रट लें, तेरे काम आयेगा-2 बिगड़ी बनाने हनुमान आयेगा ….

वो केसरी के लाल मेरा छोटा-सा कर दो ये काम…. अपनी पायल का घूघरू बना लो मुझे, चरणों से अब लिपटा लो मुझे …
मुझे ला दो भजन वाली वहीं माला…..श्याम वो मेरे श्याम मै तेरा लाडला….श्याम के दिवानो कीर्तन करो जमकर,खाटू वाले को आना पड़ जाएं … ये श्याम की कृपा नहीं तो क्या है, श्याम ने बुलाया वो यहां है ..म्हारे श्याम जी बंगलों खाटू में ….. सुन लो कन्हैया अर्जी हमारी तारो न तारो मर्जी तुम्हारी
उसके बाद दिल्ली के भजन गायक शिवम – पारस की जोड़ी ने गाया,सिंदूर चढ़ाने से सब काम होता है, हनुमान को खुश करना आसान होता है ….चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है … खाटू बुला रहा है कृपा नहीं तो क्या है …. आप की कृपा से सब काम हो रहा है …
मन की बाता सांवरिया ने आज सुना कर देख ले ..देना हो तो दीजिए तो जनम जनम का साथ … छोटा सा परिवार है सबको तुमसे प्यार है ….आदि भजनों की हाजिरी लगाई। बाबा खाटू श्याम और श्री राणी सती दादी जी का दरबार और मंदिर का प्रांगण रंग बिरंगी फूल पत्तियां और कपड़ों से बहुत ही भव्य सजाया गया था। म्यूजिक में अंकित म्यूजिकल ग्रुप रहा। भजन गायिका पायल अग्रवाल का सम्मान श्याम मंदिर महिला मंडल और शिवम- पारस का सम्मान बलरामपुर के प्रदीप गोयल ने दुप्पटा पहनाकर किया।इस दौरान सुरेश भावसिंहका, लल्ला मित्तल,सुशील पचेरिया, विमलेश सिंघल,आशीष भावसिंहका,विशाल बंसल,सरोज अग्रवाल,नीलम जैन,प्रेमलता सिंघल, प्रीति अग्रवाल, नीतू गर्ग,भावना सोमानी,रिया अग्रवाल,रोली पचेरिया सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

