मनकापुर।बृहस्पतीवार को मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर स्थित टिकरी जंगल में एक दर्दनाक कार हादसे में 1 महिला की मौत हो गई वहीं 1 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे मनकापुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मनकापुर के पटेल नगर निवासी सुभम साहू अपनी माँ लछमी देवी के साथ फैजाबाद एक डॉक्टर से बच्चे का इलाज कराकर वापस आ रहे थे,इस कार में उनके साथ उनकी भतीजी भी थी,वापस आते समय जब वह टिकरी जंगल मे सम्मय माता मंदिर के पास पहुंचे थे,तभी बंदरों का एक झुंड अचानक से बीच सड़क पर आ गया,बंदर को बचाने के चक्कर में अचानक से ब्रेक लगा दी।जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए पलट गई।हादसा इतना जोरदार था की कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 65 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी स्वर्गीय मनीराम की मौत हो गई।वहीं गोद में बैठा 1 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस बाबत मनकापुर कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है,आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

