2 फरवरी से 10 फरवरी तक चलेगी कथा
वृन्दावन से आए महाराज की भक्तों पर होगी कृपा की बारिश
गोण्डा।धरती पर लोगों के लिए भगवान कहे जाने वाले ने जिले में श्री शिव महापुराण कथा का एक विशाल आयोजन किया गया। जिसमें धरती के भगवान ईश्वर से अपनी अरदास लगाने चले। कथा के पहले दिन कलशयात्रा से शुभारंभ करते हुए पुज्य महाराज का स्वागत किया गया।
सोमवार को शहर के नामचीन चिकित्सक डा. आर एन पाण्डेय के हास्पिटल की जानिब से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। 2 फरवरी से 10 फरवरी तक चलने वाले इस विशाल कथा कार्यक्रम में मथुरा वृन्दावन से आए पुज्य महाराज श्री कौशिक जी महाराज ने अपने वचनों से भक्तों में आस्था का सैलाब भर दिया। श्री बालाजी सरकार के सौजन्य से हो रहे कथा व्यास में दछर दराज से पहुंचे भक्तों ने कथा व्यास का आनंद लिया। कथा के पहले दिन आर एन पाण्डेय हास्पिटल के डा. आर के पाण्डेय ने कलश सर पर रख कलशयात्रा निकाली।
जोकि शहर के दुख:हरणनाथ मंदिर से चल भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर जाकर समाप्त हुई। इस बारे में डा. इर के पाण्डेय ने बताया कि शिव महापुराण कथा 10 फरवरी को समाप्त होगी। कथा के समापन के दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

