दबंगों की पिटाई से पति का हाथ टूटा
गोण्डा।धानेपुर थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुस एक दंपति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं मामले की शिकायत न करने व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
बताया जाता है कि धानेपुर थाना क्षेत्र के मौजा डेबरीकला के सुग्गापुर गांव की पीड़िता अमीना को गांव के रास्ते को लेकर दबंग आए दिन परेशान किया करते थे। पीड़िता का कहना है कि वह जिस रास्ते से आती जाती है। वह गांव का आम रास्ता है।लेकिन दबंग उसके परिवार को उस रास्ते से आने जाने पर रोक लगा रहे है।उसी को लेकर दबंगों ने बीते 29 दिसंबर को अपने अन्य साथियों के साथ मिल पीड़िता के घर में घुसकर हमला कर दिया। जिससे उसके पति आमीन का हाथ टूट गया।आरोप है कि दबंगों ने घर में रखा कीमती सामान भी अपने इथ उठा ले गए।घटना की शिकायत पीड़िता ने स्थानीय थाने में दर्ज कराया। जहां पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसको लेकर पीड़िता ने इसकी शिकायत शुक्रवार को मुख्यमंत्री से की है।

