गोन्डा।जिले के गांधी पार्क स्थित संपूर्णानंद सभागार के प्रांगण में श्रीमोदनसेन महाराज जी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री परिवार गोंडा द्वारा दीप यज्ञ कार्यक्रम देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र विशेष वशिष्ठ इस पर साहिवाल मनीष शर्मा एवं निशिका आर्य द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हलवाई मोदनवाल समाज के प्रांतीय अध्यक्ष आलोक कुमार आर्य का स्वागत व अभिनंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि आलोक आर्य और विशिष्ट अतिथि रामली देवी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद करनैलगंज व प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल ने श्री मोदनसेन जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इनके अलावा कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ज्ञान प्रकाश मोदनवाल प्रांतीय महामंत्री, चिरोजीलाल मोदनवाल राष्ट्रीय मंत्री, हिरण बाबू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, माखनलाल प्रांतीय मंत्री, संजय मोदनवाल प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रहें। मोदनवाल युवा हलवाई समाज द्वारा वैवाहिक परिचय का भी एक प्रोफार्मा सभी परिजनों को उपलब्ध कराया गया जिसमें अपने परिवार के बच्चों के विषय में लोग जानकारी समाज के परिजनों से साझा कर सके ऐसी व्यवस्था बनाई गई ।साथ ही साथ समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार को प्रत्येक मुख्यालय पर एक लेबोरेटरी( प्रयोग शाला) का गठन करना चाहिए।और मिष्ठान पर जीएसटी मुक्त किया जाए।ये हमारी सरकार से मांग है।
कार्यक्रम में समाज के बच्चे निहारिका मोदनवाल,निशिका आर्य, श्याम मोदनवाल और लाडो मोदनवाल ने भजनों की प्रस्तुति दी इसके अलावा कार्यक्रम में एक छोटी सी 3 साल की बच्ची ने- चंदा से प्यारा कौन है,मेरे पापा वो मेरे पापा … के गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया।ये दृश्य देख कर बैठे हुए समाज का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में प्रतापगढ़ ,अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बहराइच, मटेरा और आसपास जनपद से समाज के पदाधिकारीगण शामिल हुए। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान मोदनवाल समाज गोंडा की तरफ से किया गया। कार्यक्रम के समापन पर नपा अध्यक्ष रामलली ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंच का संचालन भूपेंद्र आर्य ने किया।कार्यक्रम के दौरान राधेश्याम मोदनवाल, राजा बाबू जी गुप्ता एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद मोदनवाल, उमानाथ मोदनवाल, कृष्ण गोपाल मोदनवाल, विजय मोदनवाल , जिला अध्यक्ष राज कपूर मोदनवाल, देवव्रत आर्य , संजय मोदनवान ,मनीष मोदनवाल, कन्हैया मोदनवाल,आशीष मोदनवाल, रमेश मोदनवाल,अमरनाथ मोदनवाल, शम्भू मोदनवाल,विकास मोदनवाल, चंदन आर्य मोदनवाल, अभिनाश मोदनवाल, संतोष मोदनवाल,नरेंद्र मोदनवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मोदनवाल समाज के जिला अध्यक्ष राज कपूर मोदनवाल ने समाज के सभी सजातीय बंधुओं का कार्यक्रम में सहभागी करने के लिए आभार व्यक्त किया तथा सभी को उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं प्रेषित किया ।

