नौशाद खान
मनकापुर।क़स्बे में स्थित अंकित मोबाइल शॉप के सामने से चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस नहीं ढूँढ पा रही है।घटना जो अंजाम देने वाला शातिर चोर सीसीटीवी कैमरे की फ़ुटेज में क़ैद हो गया है
मनकापुर क़स्बे में स्थित अंकित मोबाइल शॉप पर काम करने वाले अहमद रज़ा प्रत्येक दिन की तरह 23 नवम्बर दिन रविवार को सुबह लगभग 11:30 बजे दुकान के सामने सड़क पार मोटरसाइकिल खड़ा किया शाम को जब घर जाने के लिए बाहर आया तो बाइक ग़ायब मिली।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुई हरकत : पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो चोर की हरकत उसमें कैद हुई है। चोर मोटरसाइकिल को लेकर बाज़ार की ओर जाता हुआ दिखाई पड़ा है। उसके बाद भी पुलिस उसे खोज नहीं पाई है।लोगों का कहना है कि जब दिन दहाड़े बीच बाज़ार से मोटरसाइकिल चोरी हो सकती है इससे साफ है कि चोरों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है और वे इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

