लहरपुर।जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश के विधान परिषद में गठित समितियो में वर्ष 2025 और 26 के लिए सभापति का गठन किया गया इसी क्रम में विधान परिषद की आश्वासन समिति का सभापति समाजवादी पार्टी के एमएलसी जासमीर अंसारी को चुना गया एमएलसी जासमीर अंसारी के शपथ लेते ही सपा कार्यकर्ताओं व जासमीर अंसारी के समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे थे और आपस में एक दूसरे को मिठाईयां खिला रहे थे।
बताते चलें कि यह समिति सदन में रखे प्रस्ताव पर आश्वासन समीक्षा के लिए प्रमुख भूमिका निभाती है इससे पहले भी अस्थाई सभापति के रूप में जासमीर अंसारी को नामित किया गया था। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव,विधायक अनिल वर्मा,पूर्व विधायक अनूप गुप्ता,पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा,दिग्विजय सिंह देव,जिला सचिव सलाउद्दीन,गौरी नगर अध्यक्ष मेराज महबूब,डॉक्टर अफसर हुसैन,अयूबी,शोभित मिश्रा,मुन्ना चैंपियन,हाशिम अंसारी,मौलाना सिराज खान,अफाक अंसारी समेत भारी संख्या में लोगों ने मुबारकबाद दी।

