गोरखपुर।पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष सफाई अभियान की मुहिम चल रही है,ताकि रेल यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को साफ सुथरी अच्छी व्यवस्था की अनुभूति हो सके, साथ ही सभी रेलयात्री एवं पर्यटक गोरखपुर रेलवे स्टेशन की उच्चतर सफाई व्यवस्था से लाभान्वित हो सकें, साथ ही प्रतीक्षालय एवं शौचालय में किसी प्रकार की गंदगी/दुर्गंध न रहे यह रेल प्रशासन ने सुनिश्चित किया है।
ज्ञात हो विगत दिवस प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने निरीक्षण के दौरान अधीनस्थ कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया था कि संपूर्ण रेलवे स्टेशन गोरखपुर की सफाई व्यवस्था उच्चतर रहे ताकि किसी भी यात्री एवं पर्यटक सज्जन को असहजता न हो सके,
उसी क्रम में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विशेष अभियान चलाकर स्टेशन की सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद कर रखा है।

