इकबाल शाह
गोण्डा।जिले के क्रीम जगह स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की सिविल लाइन शाखा से एक बाइक सवार लुटेरे ने बैंक कैशियर को हंसिया दिखाकर साढ़े आठ लाख रुपये लूट कर चंपत हो गए। एसपी दफ्तर से महज कुछ ही दूरी पर हुई इस लूट की वारदात से जिले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह व एसपी विनीत जायसवाल मौके पर पहुंचे व दोनों पुलिस अफसरों ने बैंक कर्मियों से पूछताछ कर लुटेरो की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
शहर कोतवाली के पंतनगर में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की आफिस है। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह बैंक में लेनदेन हो रहा था, उसी समय लगभग 11.30 बजे एक युवक हेलमेट लगाकर बैंक के अंदर आया। वह सीधे बैंक कैशियर के पास पहुंचा। जहां कैशियर महिला स्वेता ने युवक से हेलमेट हटाने को कहा। लेकिन उसने हेलमेट हटाने के बजाय कैशियर के गर्दन पर धारदार हथियार हंसिया रख कैशियर के पास रुपयों से भरा भरा बैग लूटकर भाग फरार हो गया। जिले की सबसे क्रीम क्षेत्र में हुई इस लूट की वारदात से जिले में हड़कंप मचा गया। लूट की सूचना पर डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मौके पर पहुंच घटना की बारीकी से छानबीन की। लुटेरे की तलाश में एसओजी समेत अन्य पुलिस की कई टीमें लगायी गयी है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि लुटेरे की तलाश में पांच टीमें लगाई गयी है। एसओजी व सर्विलांस की टीमें जांच कर रही हैं। सभी थानों को अलर्ट किया गया है। पड़ोसी जिले के थानों को भी सूचना दी गयी है। लुटेरे का हुलिया बताया गया है। इस संबंध में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही लुटेरे को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जायेगा। बैंक के डिप्टी रीजनल मैनेजर कपिल अग्रवाल के मुताबिक करीब साढ़े 8 लाख रुपये की लूट हुई है।

