अयोध्या।राज्य सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों के मर्जर/पेयर्स किए जाने के निर्णय के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्र को सौंपा। यह विरोध प्रदर्शन संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ के नेतृत्व एवं डॉ. संजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि सरकार द्वारा विद्यालयों के विलय का आधार छात्र संख्या की अपर्याप्तता बताया गया है,जबकि कहीं भी इस अपर्याप्तता का कोई स्पष्ट व वैज्ञानिक आधार नहीं दिया गया है।संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा यह निर्णय शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 एवं बाल अधिकारों का उल्लंघन है। अधिनियम के अनुसार हर बच्चे को 1 किमी के दायरे में प्राथमिक विद्यालय और 3 किमी के दायरे में उच्च प्राथमिक विद्यालय उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि कुछ विद्यालयों में छात्र संख्या कम होने के पीछे मुख्य कारण क्षेत्र में नियमविरुद्ध चल रहे निजी विद्यालय हैं,साथ ही वर्षों से स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होना और शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य करवाया जाना भी बड़ी वजहें हैं। इसके लिए शिक्षक नहीं बल्कि नीतिगत ढील जिम्मेदार है।
संघ की प्रमुख मांगें
16 जून 2025 को जारी मर्जर संबंधी शासनादेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।प्रत्येक विद्यालय में छात्र संख्या के आधार पर शिक्षक नियुक्त किए जाएं।
सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति की जाए।
शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य न लिया जाए।परिषदीय विद्यालयों के पास चल रहे निजी विद्यालयों की मान्यता की जांच हो।
छात्र-छात्राओं के जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जाए।ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे प्रेम कुमार वर्मा (जिला मंत्री), सचिन त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष), अलोकेश रंजन (संयुक्त मंत्री), मंजेश मौर्य (जिला मीडिया प्रभारी), चंद्रशेखर सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष, मिल्कीपुर), राजेश कुमार (मंत्री), प्रमोद श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), अतुल पाण्डेय, प्रतिमा यादव, रंजीत यादव (हरिगटनगंज), परमेश पाण्डेय, भास्कर यादव, राजकुमार वर्मा, रंजना वर्मा (अध्यक्ष, रुदौली), अशोक यादव (मसौधा), अमिताभ सिंह, अखिलेश मिश्रा, बीनू चौधरी, दंगल सिंह, दृग पाल सिंह, अमित कुमार अनुपम,राज नारायण सिंह, संदीप सिंह, मनोज कुमार यादव, अनिल रावत, नीतू सिंह, शिखा सिंह (मया विकासखंड), बसंत वर्मा, अनाम सिंह, अंकुर सिंह, संतोष यादव, अंकित प्रभाकर, शक्ति सिंह, रितेश सिंह (तारून), पूजा सिंह, संत सरन, शिवशंकर सोनी, आशुतोष तिवारी, रजनीश सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र मौर्य, सिराज अहमद, अभिनव सिंह राजपूत, विजय प्रताप सिंह सहित जिले के सैकड़ों शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

