अम्बेडकरनगर।जनपद के थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत एनटीपीसी चौकी क्षेत्र के कटरिया नई बस्ती में बीते गुरुवार को देर रात्रि लगभग 10:39 50 बजें के आसपास चार लोगों दो बाइक पर सवार होकर आए थे और विनय कुमार सागर व उसके भाई पत्रकार डीके सागर पर उसके घर के ब्रामदें में हमला कर दिया।

इस हमले में विनय सागर को काफी चोटे आई है, जबकि पत्रकार डीके सागर के चौकी की तरफ भागने की वजह से उन्हें कम चोटे आई। पीड़ितों का कहना है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में 10:39.50 बजे कैद है। पीड़ितों का पूरा परिवार काफी डरा और सहमा हुआ है और पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
थाना इब्राहिमपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। टांडा सीओ शुभम कुमार सिंह ने इब्राहिमपुर पुलिस को सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। जहां हम आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार लगातार पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट द्वारा पत्रकारों की स्वतंत्रता को लेकर कड़े निर्देश दिए गए वही आये दिन पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है जो अपने आप में गम्भीर विषय है। वही आज पीड़ित पत्रकार व उसके भाई विनय सागर टांडा सीओ से मिलने के लिए उनके कार्यालय पर गये थे हालांकि सीओ से मुलाकात नही हो सकी वो किसी आवश्यक कार्य से गये हुए थे फिलहाल उन्होंने दो बजे का समय बताया है,बहरहाल उक्त प्रकरण को लेकर पीड़ित परिवार डरा सहमा हुआ है और स्वयं की हत्या होने की आशंका जताई है।

