गोंडा।नगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के दत्त नगर विशेन में मिले युवक के शव का शिनाख्त में पता चला कि प्रेम प्रसंग में हुई हत्या। हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपियों को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
मृतक की शिनाख्त इंद्रभान सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी दत्तनगर विशेन के रूप में हुई। मृतक 11 मार्च से लापता था। शव मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटना का खुलासा करने का शीघ्र निर्देश दिया था। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक का आरोपियों की बहन से प्रेमप्रसंग था। मृतक को पता चलने पर शराब के नशे में गंडासे उसकी हत्या कर दी। हत्या आरोपियों में मनोज कुमार, संजय कुमार व अक्षय कुमार को ओवरब्रिज के पास गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल गंडासा भी बरामद कर लिया है।

