तौफीक खां
पैकोलिया,बस्ती।गरीब बच्चों के साथ पैकोलिया पुलिस थानाध्यक्ष के साथ पलनापुर गांव में पहुँच कर बच्चों के साथ होली मनाई। बच्चों की खुशियों का ठिकाना न रहा। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को मिठाई, रंग, पिचकारी बांटी और उनके माता-पिता को होली के भाईचारे से रहने और प्रेम का संदेश दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। पुलिस ने अवैध शराब और झगड़ों से बचने की अपील की है ।होली रंगों और खुशियों का पर्व है लेकिन देश के कई हिस्सों में ऐसे लोग हैं जिनके लिए यह त्योहार अब भी एक सपना बना हुआ है।

बस्ती जिले के क्षेत्र में गरीबी के कारण कई बच्चों के पास न तो रंग होते हैं और न ही पिचकारी लेकिन इस बार बस्ती पुलिस ने इन बच्चों की होली को यादगार बनाने का बीड़ा उठाया, और उन्हें खुशियों से सराबोर कर दिया। बस्ती जिले के पैकोलिया थाने के पलनापुर गांव में इस बार होली का नज़ारा कुछ अलग था। पैकोलिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार यादव ने गांव में पहुँच कर बच्चों के साथ होली मनाने का निर्णय लिया। और पुलिसकर्मियों की एक टीम मिठाई, रंग और पिचकारियों के साथ गांव पहुंची। गांव में पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने बच्चों को रंग, पिचकारी और मिठाई बांटी जैसे ही बच्चों के हाथों में पिचकारी आई उनके चेहरे पर खुशी की चमक देखने लायक थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चों के माता-पिता से भी संवाद किया और उन्हें समझाया कि होली सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है।

