बलरामपुर।बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैण्डास बुजुर्ग में स्वास्थ्य व मोबियस फाउंडेशन के सहयोग व पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा चलाई जा रही उम्मीद परियोजना के तहत परिवार नियोजन परामर्श एवं सेवा विषयक शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा व अधीक्षक डॉ० शोएब अहमद ने किया। डॉ० शोएब अहमद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन सेवाओं के प्रबंधन हेतु किये गए प्रयासों व उम्मीद परियोजना द्वारा दिए जा रहा सहयोग पर प्रकाश डाला। बीडीओ इंद्रावती वर्मा ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और आयोजित परिवार नियोजन परामर्श सेवा की सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। और प्रजनन स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए परिवार नियोजन अपनाने पर जोर दिया। साथ ही बाल विकास परियोजना से पर्यवेक्षक ममता गुप्ता ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य हेतु शुभकामनाए दीं।
शिविर में लगभग 200 से अधिक महिलाओं,पुरुषों और नवविवाहित जोड़ों ने सेवाओं के लिए अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम के दौरान 55 नए लाभार्थियों को परिवार नियोजन की सेवाओं के लिए नामांकित किया गया। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी आकाश कुमार सिंह व राम गुलाम वर्मा ने परिवार नियोजन के तरीके अपनाकर अपने समुदाय में एक मिसाल कायम करने के लिए 16 लाभार्थियों को पुरुषकार देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रचार में अहम भूमिका निभाने व परिवार नियोजन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के आनन्द कुमार सिंह और सुरीतेश डागुर ने बताया कि उम्मीद परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय के बीच परिवार नियोजन सेवाओं तक पहुँच बढ़ाना और प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। यह परियोजना क्षेत्र में जागरूकता पैदा करने और परिवार नियोजन विधियों को अपनाने का बढ़ावा देने में सहायक रही है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा प्रदाता, चिकित्सक, महिलाओं, किशोरियों की भारी तादाद में मौजूदगी रही।

