रियाजुद्दीन
नवाबगंज,गोंडा।गोरखपुर-अयोध्या नेशनल हाईवे पर महेशपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने सुबह करीब 11.30 बजे चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रक ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक में अचानक आग लगते ही हाइवे पर अफरातफरी मच गई तथा वाहनों का जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पहुंचे सरयू घाट इंचार्ज संजीव सिंह ने फायर ब्रिगेड को बुला कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पूरा ट्रक जल कर राख हो गया।

ट्रक ड्राइवर चंदन कुमार ने बताया कि वह सोनीपत से ट्रक में ट्रांसफार्मर लाद कर पश्चिम बंगाल जा रहा था कि पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही ट्रक में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही ट्रक को सड़क के किनारे खड़ी कर नीचे कूद गया और आग को बुझाने का प्रयास करने लगा। सरयू घाट चौकी इंचार्ज संजीव सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। यातायात व्यवस्था बहाल करवा दिया गया है। जांच के बाद आग लगने के कारण का पता चल पाएगा।

