ए आर उस्मानी
गोण्डा। जिले की सामाजिक संस्था इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कैथोला स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की है।
इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि कैथोला स्टेशन पर एक भी ट्रेन का ठहराव नहीं होता है जिससे आम जनमानस को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके पूर्व में कैथोला स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन का ठहराव होता था, लेकिन पैसेंजर ट्रेन बंद होने से इस स्टेशन पर एक भी ट्रेन नहीं रुकती है, जिससे कैथोला, भुलभुलिया, नकही जैसे कई ग्राम पंचायतों के लगभग दस हजार लोग इससे प्रभावित होते हैं। इसके लिए कई बार मुहिम भी चलाई गई। इंकलाब फाउंडेशन ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर मांग किया। उसी के साथ बड़े आंदोलन के लिए भी कहा है।
ट्रेन पकड़ने के लिए पहले तो बालपुर जाना पड़ता है, उसके बाद 15 किलोमीटर दूर से ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे आम जनमानस को काफी मुश्किलें होती हैं। ग्राम कैथोला, भुलभुलिया के प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह व प्रधान प्रतिनिधि अजय साहू ने कहा कि कैथोला स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव जरूर होना चाहिए।

