मारुफ हुसैन
लखनऊ। थाना ठाकुरगंज की चौकी गऊघाट के पास शनिवार को लाल घाट से निकाली गई कलश यात्रा सकुशल संपन्न हुई। कलश यात्रा लाल घाट से होते हुए गऊघाट, सज्जाद बाग से पीते वाले पुल से वापस अपने स्थान पर पहुंची।

यात्रा का सफल आयोजन में मुख्य किरदार चौकी गऊघाट प्रभारी सुधाकर पांडे की रही। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुधाकर पांडे अपनी टीम के साथ लगातार सतर्क और सक्रिय दिखाई दिए। देर रात तक उनकी टीम चिन्हित स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित कर रही थी, जिससे समाज के सभी वर्गों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ठाकुरगंज थाने की टीम सक्रिय रही। प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय के नेतृत्व में पुलिस बल अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता से कर रही थी। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के तहत पुलिस पूरी तरह से सतर्क और मुस्तैद रही।

