मोईनुद्दीन (तारा)
ठाकुरगंज।थाना क्षेत्र के यूनिटी कॉलेज के पास शाम लगभग चार बजे अशफ़ाक नामक व्यक्ति अपनी ईरिक्शा से सवारियां
लेकर जा रहा था तभी पीछे से तेज़ी की रफ्तार से आ रही wagon R कार ने ई रिक्शा में जबरदस्त टक्कर मारदी जिससे सवारियों को काफी चोटें आईं।

ई रिक्शा चालक अशफ़ाक के शरीर मे अधिक चोटें आईं हैं और अशफ़ाक के दोनों हाथ बुरी तरह टूट गये हैं।चालक को गंभीर हालत मे देख कार चला रहे अज्ञात व्यक्ति ने उपचार के लिये करीब के हॉस्पिटल लेगया रास्ते भर झूठे आश्वासन दिये और वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकला ई रिक्शा को मरण अवस्था मे छोड़कर रफूचक्कर हो गया पीड़ित ने किसी तरह अपने घर वालों तक सूचना दी परिवार के लोगों ने पुलिस को लिखित प्रार्थनापत्र दिया है जिसमे कार चला रहे आफाक का मोबाइल नम्बर मौजूद है परंतु अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई है ठाकुरगंज पुलिस से न्याय की आस लगाये हॉस्पिटल में भर्ती है इलाज कराने के लिये असमर्थ है,इलाज कराने का झूठा आश्वासन देकर कार चालक हुआ फरार।

