हथियागढ़,गोण्डा।रविवार की रात अज्ञात कारणों एक फूस के मड़हे में आग लगने से 16 बकरियों की जलने मौत हो गई और एक बकरी बुरी तरह से झुलस गई।
घटना छपिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत घनशयामपुर के मंसुखपुर की है। रविवार की रात फूस के बने मड़हे में बंधी 18 बकरियों में से 16 की मौत एक झुलस गई व एक बकरी को ग्रामीणों ने किसी तरह मड़हए से निकाल लिया। पीड़ित जमील अहमद ने बताया कि रविवार की शाम को खाना -पीना खाके परिवार वाले सो रहे थे कि घर से कुछ दूरी ही पर पशुओं के बांधने के लिए फूस का छप्पर बना था। सभी बकरियों को उसी में बांध रखा था। मध्यरात्रि को छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे आसमान से बातें करने लगी। शोर मचाने पर गांव के लोग पहुँचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया । लेकिन छप्पर के घर में बंधी 16 बकरियों की जलकर मौत हो चुकी थी। इस आगजनी की हुई घटना से परिजनों में मातम का माहौल है।सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी व हल्का लेखपाल जांच पड़ताल में जुटे रहे।

