मुश्ताक अहमद
गोंडा।जनपद के विकास खण्ड इटियाथोक की ग्राम पंचायत में बिनुहनी में प्रधान पद के उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। पूर्व में हुए पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए राम गरीब चुने गए थे। उनकी मौत के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए जिसमें छः प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया। सुबह 7 बजे से धीमी गति में मतदान शुरू हुआ।

स्टेटिक मजिस्ट्रेट पशु चिकित्साधिकारी डा0 निशांत यादव ने बताया दोनो बूथ पर टोटल 1088 मतदाता है। प्रधान उपचुनाव के लिए मैदान में दशरथ लाल, केशरी, ज्ञान प्रकाश, अतुल कुमार, किरन देवी, संतोष अपने भाग्य को अजमाने के लिए मैदान में है। उन्होंने बताया शाम पांच बजे तक बूथ संख्या 169 में 486 के सापेक्ष कुल 336 मत पड़े वही बूथ संख्या 170 में 608 के सापेक्ष कुल 398 मत पड़े। मतदान के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सादर अवनीश त्रिपाठी ने मतदान केन्द्र का जायजा लिया और शतप्रतिशत एवं निष्पक्ष मतदान के लिए कर्मचारी डटे रहे। मतदान केन्द्र के अन्दर और बाहर पुलिस टीम का पहरा था। प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक शेषमणि पाण्डेय मतदान केन्द्र पर मुस्तैद रहे। प्रधान पद के उपचुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना विकास खण्ड इटियाथोक के सभागार में 21 फरवरी को सम्पन्न होगी।

