दुबौलिया।स्थानीय विकासखंड के अंतर्गत राम जानकी मार्ग सैनिया चौराहे पर स्थिति रामू विश्वकर्मा की दुकान पर गणतंत्र दिवस के मौके पर रेशम उद्योग मंत्री का काफिला अचानक रुका। काफिला रुकते ही लोगों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
सूबे के रेशम उद्योग मंत्री राकेश का काफिला कलवारी से राम जानकी मार्ग होते हुए जा रहा था कि सैनिया चौराहे पर मंत्री के रुका। मंत्री ने लोगों का कुशलक्षेम जाना।मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा भी मौजूद रहे।इस दौरान रामू विश्वकर्मा,सुधार विश्वकर्मा,अंकित विश्वकर्मा महेश चौरसिया,सोमई प्रधान बसन्तपुर, राम चन्दर चौधरी पूर्व प्रधान,बाबू लाल शर्मा,सुनील चौधरी,हरिशंकर ने स्वागत किया।

