अयोध्या।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा में कांग्रेस दल के उप नेता प्रमोद तिवारी शुक्रवार को एक अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम मे अयोध्या पहुंचे।शहर की सीमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका माला फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रमोद तिवारी ने आवाहन किया कि समय बहुत कम है अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र के गठबंधन के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को विजय बनाने में हर तरह से जुट जाएं।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी जन विरोधी कार्यो का जवाब देने का वक्त है।अयोध्या की जनता ने जैसे लोकसभा में इन्हें हराया वैसे ही मिल्कीपुर उपचुनाव में भी इन्हें हराकर आईना दिखाने का काम करें।श्री तिवारी का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ,रामदास वर्मा,पीसीसी सदस्य महेश वर्मा ,जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी,अशोक कनौजिया, गौरव तिवारी वीरू, शत्रुघ्न सिंह ,भागेलु सिंह ,धीरेंद्र सिंह बबलू ,शैलेंद्र विक्रम सिंह, पंकज सिंह, अब्दुल कलाम, दीप कृष्ण वर्मा ,चंचल चंचल , प्रेम कुमार पांडे ,प्रखर सिंह, बसंत मिश्रा आदि प्रमुख थे।

