गोण्डा।पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पूरे देश मे आंदोलन कर रहे अटेवा द्वारा गोंडा मे जिलाध्यक्ष अमर यादव के नेतृत्व मे स्थानीय गांधी पार्क से अम्बेडकर चौराहे तक पेंशन मार्च निकाला गया। जिसमे शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, सिंचाई, कृषि, रेलवे, पीडब्लूडी विभाग सहित लगभग सभी विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।

जिलाध्यक्ष अमर यादव ने कहा कि अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बन्धु जी के आह्वान पर आज पूरे देश के अलग अलग राज्यों मे हर जिले पर पेंशन मार्च निकाला जा रहा है। देश के लगभग 1 करोड़ शिक्षक कर्मचारी पेंशन विहीन है और लगातार आंदोलन कर रहे हैं। एक दिन के सांसदों विधायकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाता है लेकिन 30 साल सेवा करने वाले कर्मचारियों को पेंशन के नाम पर शेयर बाजार आधारित पेंशन का झुनझुना दे दिया गया जिसमे हर महीने एक हजार रूपये पेंशन मिल रही है। कार्यक्रम प्रभारी गौरव पाण्डेय ने कहा कि एनपीएस पूर्ण रूप से धोखा है जिसमे शिक्षकों के वेतन कटौती करके जो राशि एनपीएस मे जमा की जा रही है उसको शेयर बाजार मे लगाया जा रहा है जिससे उनका पैसा सुरक्षित नही है।फार्मासिस्ट एसोसिशन के जिला अध्यक्ष सालिक राम त्रिपाठी ने कहा आज गोंडा मे पेंशन मार्च के बाद 4 फरवरी को राजधानी लखनऊ मे एक बड़ा पेंशन मार्च होगा जिसमे हर जिले से हजारो कर्मचारी शामिल होगे।
पेंशन मार्च मे फार्मासिस्ट एसोसिशन के सुधांशु मिश्र, सुधाकर पाण्डेय,राम सागर, सत्यप्रकाश,कंचन जायसवाल, ज्योति सिंह, हनुमंतलाल शुक्ला, अनिल सिंह, विशाल , वाई पी राजन, हेमन्त पान्डेय, विजय विद्रोही,विशाल वर्मा, दिलीप चौधरी, सुनील यादव, भजनलाल, मनोज चतुवेदी, अजीत कुमार, धर्मवीर सिंह, अमरनाथ पटेल, जगन्नाथ चौरसिया, रत्नेश द्विवेदी, राघवेन्द्र प्रताप,उदयभान वर्मा, राकेश बुनकर, रवि वर्मा, बृजनंदन आर्या, सियाराम सरोज, सुरेन्द्र कुमार, विनोद यादव, कमलेश दूबे, सुधाकर मिश्र, कवीन्द्र मिश्र, अब्दुल खालिक, अखिलेश कुमार, मो सउद , नेहा वर्मा, निहारिका सिंह, सहित हजारों शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

