इमरान अहमद
मनकापुर।सोमवार को मनकापुर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया।कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मनकापुर के ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी ने बच्चो को बेहतर से बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश सोनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की शासन की मिशन कायाकल्प की योजना के संचालन से विद्यालय का भौतिक परिवेश बेहतर हुआ है।वहीं वैभव सिंह ने गुणवत्ता शिक्षा पर बल देते हुए कहा की बच्चो को बेहतर शिक्षा दी जाए जिससे बच्चे आगे चलकर महान बनें।एआरपी जितेंद्र वर्मा ने कहा की डीबीटी के माध्यम से प्राप्त धनराशि का उपयोग छात्र-छात्राओं के यूनिफॉर्म,जूता मोजा,स्वेटर,स्कूल बैग,स्टेशनरी आदी के लिए उपयोग किया जाय।गोष्ठी में ऑपरेशन कायाकल्प तथा निपुण भारत मिशन के तहत गुणवत्ता शिक्षा के लिए विभाग द्वारा मिलने वाले शैक्षणिक सामग्री का प्रयोग,दीक्षा एप,रीड अलांग एप,निपुण लक्ष्य एप के प्रयोग पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के तहसील अध्यक्ष अनिल द्विवेदी,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अंगद प्रसाद,जुनियर शिक्षक संघ के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह,विशिष्ट बीटीसी के अध्यक्ष राम गोपाल,ग्राम प्रधान जैदवा,ग्राम प्रधान ललकपुर,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व शिक्षक सुनील गुप्ता,राजेश यादव,अजय सिंह,आलोक श्रीवास्तव,विपिन मिश्रा,सत्येंद्र सिंह,पंकज सिंह,बलजीत कनौजिया,राजेश शुक्ला,कल्पना सिंह,चांद अली,शिव नारायण पांडे,अमरजीत वर्मा,बुधराम,बजरंग बहादुर आदि लोग मौजूद रहे।

