गोंडा।दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित प्रकाश एंड कुमार मैरिज हॉल पंतनगर गोंडा में दिव्यांगों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एव कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पवन कुमार सिंह, ने भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही दिव्यांगों की लिए योजनाओं के बारे में जानकारी दी और यह भी बताया कि कोई दिव्यांगजन अगर दुकान करना चाहता है तो उसके लिए सरकार के द्वारा उसे दुकान संचालन में सहायता प्रदान की जाती है कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, रमाशंकर, प्रियंका, बाबा बद्री दास जन कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष अनील कुमार वर्मा एडवोकेट मौजूद रहे

