नवाबगंज,गोंडा।हनुमान जयंती महोत्सव के अवसर पर कटरा कुटी धाम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में रंगोली,क्राफ्ट,पेंटिंग,निबंध,लेखन,ड्राइंग भाषण,गीत,संगीत आदि प्रतियोगिता हुई।प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सम्मानित किया।
इस मौके पर मिल्कीपुर अयोध्या के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, भारतीय जनता पार्टी गोंडा पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी,सहकारी गन्ना समिति नवाबगंज अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह,गोपाल सिंह,देवेंद्र सिंह मास्टर,उमेश प्रताप सिंह,राघवेंद्र प्रताप सिंह,बबलू तिवारी,सुभाष यादव प्रधान,कार्यक्रमाधिकारी डॉ० अरुण सिंह,कार्यक्रम संयोजक प्रवीण सिंह,संचालक विनोद गुप्ता ,प्रभारी रविंद्र पांडेय,गोपाल सिंह,परशुराम शर्मा रहे।
पूर्व सांसद ने कटरा कुटी धाम के महाराज द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।और उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।श्री सिंह ने कहा कि प्रतिभा कभी भी किसी व्यक्ति का मोहताज नहीं होती।इससे पूर्व उन्होंने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

